वो ख़यालों से मेरे कभी जाता नही,
मेरा दिल कहाँ है, मुझे पता नही।
मेरे अच्छे वक़्त के जैसा है वो,
जब चाहता हूँ तब आता नही।
तुम्हे प्यार करना कभी छोड़ा नही मैंने,
हाँ,ये अलग बात है के अब जताता नही।
मुझे छोड़ जाने का उसका सबब क़ुछ यूँ था के,
मैं सिर्फ़ ग़जलगोई करता हूँ क़ुछ कमाता नही।
~आतिश


