सवाल पूछती आँखे और खामोश ज़बान है,
जैसे लोगों से भरा हुआ खाली मक़ान है।
औरों के लिए अलग मायने हैं जमाने के,
बच्चे के लिए माँ का आँचल ही ज़हान है।
जो भी की गुस्ताख़ी आँखों ने की थी,
बिना मतलब के ही दिल लहू लुहान है।
हमारा मिलना तो तय है उफ़क किनारे,
ज़मीं सा खुरदरा मैं, वो समतल आसमान है।
कई क़ुछ में खुश हैं तो कुछ कई में मायूस,
बस यही फ़र्क ग़रीब-अमीर के दरमियान है।
