शीर्षक: जिजीविषा
जिजीविषा जिनके अंदर जीवित होती है
उनका एक ही उद्देश्य होता है।
हर परिस्थिति में, हर दर्द में, हर हार में
बेहतरीन तरीके से जीना।
जिजीविषा वो ताकत है जो गिरकर भी उठने को कहती है।
जो अंधेरे में भी रास्ता दिखाती है।
जो टूटकर भी मुस्कुराने की हिम्मत देती है।
ये वो लौ है जो बुझने नहीं देती।
कवियत्री-प्रतिभा सुबोध

