सुबह सिरहाना बोला,रात ना तूफां आया ना बरसात हुई ,
फिर किसने मेरी परतें भिगोई|
मैं गहरी नींद में भी न था,
मुझे मेरे ही भीगने की खबर दूसरों ने दी|
मेरी खोल की सिलवटें भी कुछ बयां करने लगी,
करवटें सारी रात लीं,आँखें भी साथ जगी|
गजब है यह बरसात भी,दिखती नहीं
लेकिन ख़ास हैं इसके जज्बात और एहसास भी|
प्रतिभा पाल

