मेरी बालकनी मेरे घर का एक खूबसूरत हिस्सा है,
इससे न जाने दिखता कितने पंछियों का किस्सा है|
एक बुलबुल का जोड़ा ,करता है मेरी बालकनी में शोर थोड़ा - थोड़ापेड़ की टहनी पर झूलने और उसके फलों को तोड़ने की कोशिश करता अकसरआवाज़ लगाता,
मेरे न सुनने पर चुपचाप,मिट्टी के पात्र पर पंजे फैला बैठता थककर|
उसकी आवाज़ मेरे कानों को भाती,लेकिन मैं न जाने क्यों उसे सुनकर भी बाहर न आती,
न आने के अनेकों कारण कह,अपने ही मन को बहलाती|
आज का किस्सा भी कुछ ऐसा रहा,
दोपहरी की धूप में शाल का वृक्ष भी झुलसने लगा...न जाने कहाँ से भरी तपती गर्मी में बुलबुल का जोड़ा जगा,
कंठप्रिय ध्वनियों से गूंजने लगा समां|
आकर देखा तो एक गिलहरी ने उसके पंजों पर रखी थी अपनी जुबां|
जो ध्वनि मधुर थी,वो अब दर्द बनी|
बुलबुल को भी अपने मन का सुनाना आता है,चाहे ख़ुशी हो या उदासी बताना आता है|
फिर क्यों ?हमे अपना सब कुछ छिपाना आता है...
इतना छिपाकर अपने ही मन को दुखाकर ,हमे क्या मिल जाता है?
कहने से बहुत कुछ आसां हो जाता है ..
भावों का भंवर कुछ समय के लिए ही सही,थम जाता है|
अपने कथन को जहाँ तक हो सके,जिससे हो सके जरूर कहें,
चुपचाप अपने कोमल मन से कठोरता न सहें|
कहती जिंदगी अपने आप से रख उम्मीद ..हर पल जीता चल,आगे बढ़, गाता चल जय का गीत....|
ए दोस्त थामे रख उम्मीद,थामे रख उम्मीद|
प्रतिभा पाल

