हर हर शंकर महादेव हे ,
आशुतोष तुम कैलाशी !
मृत्युंजय तुम शिव कल्याणक ,
हे शम्भु शांत काशीवासी !!
कालजयी गल शेष नाग धर ,
मदनांतक तुम सुखराशी !
नीलकंठ शशि भाल सुशोभित ,
विश्वनाथ मन अभिलाषी !!
कोमल चित्त कृपालु शिवा संग ,
स्वयम् सुशोभित सुस्मित हासी !
बाघाम्बर धारी शिव शंकर ,
तुम आप्त दिगंबर मद-मोह नाशी !!
मोह मदादिक दोष शांत कर ,
मम मन को निर्दोष करो !
मदन मना निष्कपट रहे नित ,
यह भाव सदाशिव पूर्ण करो !!
अनपेक्षित दुर्भाव भस्म हो ,
भस्मान्गरागि शिव कृपा करो !
शम् कर शिवकर मदनत मन हो ,
यह अनुकम्पा शिव आज करो !!
    "शिव रात्रि महापर्व "    
      ॐ नमः शिवाय