चौकीदार परेशान रहता है किस वजह से
मंजर सारे धारदार हैं शायद इस वजह से
मैं भी उसके आगे बहुत रोया करता था
उसने मुझे छोड़ दिया शायद इस वजह से
मैंने तख़्ती पे जंग अपने ही हाथ से लिखा
लोग देख रहे थे मुझे शायद इस वजह से
हुकूमत का सिर बहुत ज्यादा बड़ा होता है
हुकूमत का दिल छोटा है शायद इस वजह से
आ रही हैं इतनी क्यों हिचकियाँ इन दिनों
बाब खुला है दिल का शायद इस वजह से
-प्रतीक कौशिक


