भ्रष्ट हो गये हैं मौसम सारे
भाग्य उदय की वेला रूठी
सभी दिशाएँ असमंजस में
कल की सब आशाएँ झूठी
थाम के उंगली पार करादे
हम तो तेरे हमराही हैं
आकर अपने गले लगा ले
हम तो तेरे संगामी हैं..
क्यों तू रूठ रही है मंजिल
हम तो तेरे पथगामी हैं|
आकर अपने गले लगा ले
हम तो तेरे संगामी हैं||
-प्रतीक कौशिक
