इम्तिहान लेना
बहुतायत में से चुन लेना
चुने गयों को संबोधित करना
"अच्छे मष्तिष्क वाले"
उपेक्षितों को बताना कि
"तुम्हारा भाग्य खराब है"
दिखाई नही पड़ता कहीं भी
किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप
ईश्वरीय सत्ता का..
यह इशारा है उनकी तरफ
जिन्होंने रचे हैं तमाम
सूत्र और दी हैं व्याख्याएँ
यह दर्शाता है नही हैं उनके पास
देने को सभी के लिए सब कुछ|
-प्रतीक कौशिक
