थके दिन की कोई मीठी सी रात है इश्क़,
सावन की पहली बरसात है इश्क़,
तुम्हारी आँखों से कही हर अनकही बात है इश्क़,
जो तुम्हारे साथ देखे थे मैंने वो अधूरे से ख्वाब है इश्क़ ।
खुदा से की गई फ़रियाद है इश्क़,
जो तुमने समझा नही वो मेरे जज़्बात है इश्क़,
एक खूबसूरत सा कोई एहसास है इश्क़,
गहरा सा कोई राज़ है इश्क़ ।।
