पहेलियां ऐसी थी की ताउम्र न सुलझ सकें ✓
कुछ तुमने नहीं समझा और कुछ हम भी न समझ सके।
सबके जुल्मों को बस चुपचाप ही सहा करते है
अभी हमारी इतनी औकात नहीं जो किसी से उलझ सके।
जुदा हो गया सारा पानी धीरे धीरे फुहारें बनकर
किस्मत देखो बादलों की बेचारे खुल के न गरज सके।
अपने लबों की नमी देकर छोड़ क्या दिया उसने
मेरे दिल में लगे पौधे न खिल सके और न मुरझ सके।
छोड़ दी सारी दुनियां जिनके दो पल के साथ के लिए
मलाल इतना है कि वो कभी मुझे अपना न समझ सके।

