जो हो मायूस लौटा हो तुम्हारे आशियाने से
नहीं फिर लौट कर आएगा वो तेरे बुलाने से।
बना डाला तो है तुमने मुसाफ़िरखाना सीने में
गुज़ारा कितने दिन कर लोगे ऐसे आब-ओ-दाने से।
तुम्हारे जीते जी जब वो पत्थर दिल नहीं पिघला
ज़रा सोचो क्या पिघलेगा तुम्हारे मरजानें से।
हमें मालूम होता गर कि तुमने रिश्ते खरीदें है
मैं खुद सोचता पहले तुम्हे अपना बनाने से।
मचलता है अभी दिल तुम्हे किसी के साथ देखकर
उफ़ भी न करेगा जब तुम हो जाओगे जमाने से।
