जिंदगी में रोज नए नए फसाद हो रहे है।
मिटते नही है बस हम बरबाद हो रहे है।
दिल में है खुशी और आंखे है नम
पिंजरों से परिंदे जो आजाद हो रहे है।
अब ज्यादा दिन किसी एक के साथ नही रहते
दिल तोड़ने के वो भी उस्ताद हो रहे है।
लूटकर गांवों का अपनापन और सुकून
सारे शहर इस तरह आबाद हो रहे है।
लाख मिन्नतों के बाद भी जो मुझे नहीं मिले
हम आज उनके दिल की फरियाद हो रहे है।
--प्रतीक यादव
