गर तुझे मेरा जरा सा ख्याल भी होता

तो फिर आज मेरा ऐसा हाल न होता।


लुटाता न मोहब्बत तुझपे भर भर कर

अमीर होकर, मेरा दिल कंगाल न होता।


अपना कहा वादा जो तू निभा गई होती

तुझे बेवफा कहने का ये सवाल न होता।


बन जाती कोई सरिता चेहरे पे मेरे भी

तेरा दिया जो हाथ में रुमाल न होता।


वो छोड़ के चली गई, उसे जाने दो 'प्रतीक'

न जाती वो तो ये सारा बबाल न होता।