अच्छे शिकारी की हरेक खूबी बता रहा है ,

इक बाप बेटें को शिकार करना सिखा रहा है 

 ,ऐसे कटिया बनाई जाती हैं

,ऐसे पानी मे डाली,

और ऐसे मछली फंसती हैं

, बेटा हैरान था

जैसे हम होते है ,

जब हमें खबर लगती है,

वक्त भी इक ऐसा दरिया हैं,

जिसमें लाखो कटिया पडी है,

कोई पकड़ गया है,

कोई पकडा जा रहा है,

जो बच गया वो गमे दरिया बता रहा है,

इक बाप बेटे हकीकत समझा रहा है,

शिकार करनाऔर होना बता रहा है