उसरत में ये डर क्यों नहीं जाता 

मैं कहीं भी रहूँ लेकिन घर नहीं जाता

जरूरत अब आ गई है जरूरी पर

कोई रस्ता या रब निकल क्यों नहीं आता

जो बारिश में पानी तक न रोक सका

वो छप्पर अब गिर क्यों नहीं जाता

भूखा लेटा हुआ सोचना रहा वो रातभर

जो अन्दर हैं मर क्यों नहीं जाता

जब जंगलों ने ही सौपा है ये शहरे निजाम

तो क्या रोना इस पे जंगल क्यों नहीं जाता

जिम्मेदारी ने खा डाला इक खुदापरस्त

मैं कैसे पूछूँ वो अब दर क्यों नहीं जाता