पहले हम शोलों में जलाये जाते है

फिर फुल दरिया में बहाये जाते है

आने-जाने का जब से चक्कर छोड़ दिया

हम अब जाते नहीं है बुलाये जाते है

वो मेरा रहे हमेशा इस खातिर हम

उसके आसपास इक मंदिर बनाये जाते है

तेरे ख़्वाबों की दुनिया रोशन रहे सदा

ले हम घर अपना जलाये जाते है

चाहत है अब इक ऐसा मयकदा बने

जहाँ लोग होश में लाये जाते है

मेरी आवाज पे वो कहाँ आयेगा लेकिन

इक नशा है कि हम आवाज लगाये जाते है

कब्र पे सर पटकने वाले से कोई कह दे

मूर्दे उठते नहीं है जगाये जाते है