कुछ खास सी होती है पहली मुलाकात 

झिझक और अदबी का लिफ़ाज़ होता है

सलवटे अबसार लगती है और हर हर्फ़ कुछ खास

हया का अलग ही अंदाज होता है।।

नजरो की कोलाहल और उंगलियो की रंजिश

थोड़ा तेरा हसना और मेरा सरमाना

हर हिचकियो का भी हिसाब होता है।

कुछ खास सी होती है पहली मुलाकात।।

चुपके से देखे तू नजरे दबाकर

चुपके से देखूं मैं नजरे छुपाकर

धीरे से तेरा यूं नजरे चुराना

बहुत हिम्मत कर मेरा नजरे मिलाना

धड़कनों का बढ़ना तेरा घबरा जाना

थोड़ा सा मेरा कुछ कहना सुगबुगाना

हर इशारों का अपना पयाम होता है।

कुछ खास..

कुछ खास सी होती है पहली मुलाकात।।