8 नवम्बर को उत्तर भारत में लगे भूकम्प के झटके

धरती नोटबन्दी की सालगिरह मना रही थी!


वित्तमंत्री ने कहा है कि रुपया कमजोर नहीं हुआ बल्कि डॉलर मजबूत हुआ है 

सही बात है,वन्दे भारत ट्रेन कमजोर नहीं हुई है, बल्कि भैंस ही मजबूत हुई है।


ग्लोबल हंगर इंडेक्स के अनुसार देश में भुखमरी बढ़ी है

गलत बात, लोगों ने सरकार को बदनाम करने के लिए खाना ही छोड़ दिया है..


प्रयागराज में एक डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसमी का जूस चढ़ा दिया गय

अब हमको विश्व गुरु बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोज सकती...


उड़ने वाली कार से 2024 में होगी फॉर्मूला वन रेस

दर्शकों को आसमान में बिठाया जाएगा क्या


ब्रिटेन में वित्तीय अस्थिरता की वजह से पीएम लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा

ठीक नहीं किया, उनको भारत से आपदा को अवसर में बदलने की ट्यूशन लेनी चाहिए थी।।


मध्य प्रदेश में हिंदी में होगी मेडिकल की पढ़ाई..तो क्या इससे डॉक्टरों की हैंड राइटिंग भी सुधरेगी


उत्तर प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया

अब उनको हर विद्यालय में मोदी का मंदिर बनवाना चाहिए


अबकी नहीं हुआ चायनीज झालरों का विरोध 

फिल्मों के बायकॉट से फुर्सत मिले तब न..


अरविंद केजरीवाल ने भारतीय नोटों पर लक्ष्मी और गणेश की फ़ोटो लगाने की मांग की है.

ठीक भी है इससे रुपये को कोई गिराएगा ही नहीं,इसे हमेशा ऊंचे स्थान पर ही रखेंगे।


ऋषि सुनक को सनातनी हिन्दू बताने की होड़ लगी

कहीं ये लोग ब्रिटेन को हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने की मांग न करने लगें


एलन मस्क ने ट्विटर खरीदते ही हज़ारों कर्मचारियों को निकाला 

यानि अग्निवीर स्कीम सिर्फ भारत में ही लागू नहीं है


पीएम मोदी ने कहा है कि मैंने हिमाचल की रोटी खाई है मुझे उसका कर्ज़ चुकाना है 

यह सुनकर हिमाचलवालों ने रोटी के रेट बढ़ा दिए हैं 

सलमान खान को मिली वाई प्लस सिक्योरिटी 

लो जी, अब बॉडीगार्ड भी सुरक्षा गार्ड मिल गए


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोरबी यात्रा से पहले अस्पताल की रंगाई-पुताई को लेकर विपक्ष हमलावर 

विपक्ष को कौन समझाए कि अस्पताल में रंगाई पुताई से पेंटर - मिस्त्री को रोज़गार मिला है


विजय माल्या का केस नहीं लड़ेगा उनका वकील 

वकील भी चाह रहा है कि अब माल्यार्पण हो ही जाए


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने तेलंगाना के एक लोक उत्सव में खुद को कोड़े मारे

वह महंगाई की मार को महसूस करना चाहता थे


देश में कई प्रदूषित नदियों के किनारे मनाया गया छठ पर्व 

भ्रष्ट नेताओं के नदी स्नान पर तुरन्त प्रभाव से रोक लगानी चाहिए


बीजेपी के कई नेताओं का कहना है कि हिलाने से टूटा मोरबी का पुल 

टूट भी सकता है, पहले भी नारियल फोड़ने से सड़क टूट चुकी है और गाय के टकराने से ट्रेन ..


ब्लू टिक वालों से 8 डॉलर महीना वसूलेगा ट्विटर 

दम हो तो डोनाल्ड ट्रम्प और कंगना रनावत से वसूल कर दिखाए