कंगना ने वेरिफाइड ट्विटर एकाउंट्स के लिए 8 डॉलर की फीस को सही करार दिया
अब मस्क को सस्पेंडेड एकाउंट को बहाल करने की फीस 800 डॉलर कर देनी चाहिए
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में दोनों सदन में पिछड़ रही है बाइडन की पार्टी
और बाइडन ईवीएम को दोष भी नहीं दे सकते, क्योंकि वहां बैलेट पेपर से चुनाव होता है
पी चिदम्बरम ने कहा है कि मोरबी हादसे में ना तो सरकार ने माफ़ी मांगी, ना किसी ने ज़िम्मेदारी ली..
असल में इसके जिम्मेवार कायदे से नेहरू जी हैं, उन्होंने नया पुल बनवा दिया होता, तो यह हादसा न होता..
लोग कह रहे हैं कि सूर्यकुमार यादव भारत का एवी डीविलियर्स है
..तो रोहित शर्मा भी भारत के "टेंबा बावुमा" से कम नहीं!
दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर पहुंचा
दिल्ली की हवा में स्मोकिंग का मजा आ रहा है।
अब बस पानी में शराब के गुण आ जाए तो दिल्ली को जन्नत घोषित कर दीजिये..
इंग्लैंड और पाकिस्तान खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल
हम जानबूझकर इंग्लैंड से इतनी बुरी तरह हारे हैं ताकि पाकिस्तानी टीम दहशत में आ जाए।
सुनील गावस्कर कहा है कि अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप जीता तो बाबर होंगे भविष्य के प्रधानमंत्री.
यह नहीं बताया कि फिर टाँग में गोली भी लग सकती है
रवींद्र जडेजा की पत्नी को भाजपा ने दिया विधायकी का टिकट
.. और कार्यकर्ता बिछाएंगे दरी
संजय राउत की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए हाई कोर्ट ने ईडी को लगाई फटकार
लेकिन जिसने अवैध गिरफ्तारी की, उसको गिरफ्तार नहीं किया जाएगा

