एक नदी जो चली थी अपने घर से,

लहराती-मचलती पहुँच गई धरातल पर।

तल पर आकर उसका वेग हुआ धीमा,

तभी हमने उसका दामन थामा।


कितना निर्मल, निश्चल, शीतल था उसका पानी,

फिर भी हमने की अपनी मनमानी।

किया जो उसे दूषित ऐसा,

कुरूप हुई उसकी काया सारी,

हाय रे जीवन को रोई बेचारी।


यह तो थी हम सबकी माँ,

फिर भी इसकी इज़्ज़त न हुई यहाँ।

अब भी जागो, नहीं हुई है देर,

लौटा दो इसकी मर्यादा सारी,

कुरूप हुई है नदी बेचारी।