तेरी यादों को दिल में यूँ सँजोकर रखता हूँ,
जैसे कोई बच्चा गुल्लक में बची हुई चाँदियाँ छुपा कर रखता है
और जितनी पुरानी होती जाती है उतनी गंभीर और गहरी होती जाती है तुम्हारी याद। कीमती होती जाती है जैसे कोई धातु। इसलिए खर्च करने से डरता हूं लेकिन जब भी तुम मेरे ज़हन से होने लगती हो थोड़ा ओझल तो वो जमा की चांदियों सी याद एक निकल लेता हूं और घंटों बैठा रहता हूं बंद अंधेरे कमरे में आंखों में यादों के दृश्य लिए
