है देश हमारा कितना प्यारा
है गुल्शन पथ न्यारा न्यारा
जिस देश में उगता है सोना
जहां हरियाली करती घेरा।
जहां बापू जैसे महापुरूष ने
दुनिय को सत्य अहिंसा पढा़ डाला
कर शुरू सत्यग्रह भारत में
आजादी का पथ मथ डाला।
है देश हमारा...........................न्यारा न्यारा।
जहां मंगल चंद्र शुभाष जैसे
वीरो ने है जन्म लिया
जिनके देश प्रेम ने
अंग्रेजो का शीश कलम किया।
है देश हमारा...........................न्यारा न्यारा।
लाल बाल पाल ने मिलकर
अांग्रेजो को सबक सिखा डाला
भगत राज सुखदेव ने मिलकर
दुनिया में भुचाल मचा डाला।
इतना प्यारा देश हमारा
दोस्तो का यह दोस्त बने
दुश्मन कोई नजर उठाए
उसके लिए ये कहर बने।
है देश हमारा...........................न्यारा न्यारा।
ये देश है उन वीर जवानो का
देश प्रति खुदको बलिदान किया
हमे गर्व है ऐसी वीर धरा पर
जहां हमने भी है जन्म लिया।
हमे गर्व है उन वीर जवानो पर
जो सरहद पर देश कि रक्षा करते है
नमन है उन वीर जवानो को
जो देश कि रक्षाकर अपनी जान गवाते है।
है देश हमारा कितना प्यारा
है गुलशन पथ न्यारा न्यारा।
