मुसलसल हम अगर मिलते रहेंगे,
पुराने ज़ख्म सब सिलते रहेंगे।
इजाज़त तुम अगर दे दो मुझे तो,
तुम्हें हम ख़्वाब में मिलते रहेंगे।
अगर सपना हकीक़त बन रहा तो,
क्षितिज तक साथ हम चलते रहेंगे।
खुली आंखों से सपना देखते हैं,
हक़ीक़त में तुम्हें मिलते रहेंगे?
बहुत सुंदर बहुत कोमल तुम्हारे,
लब-ओ-रुखसार ये खिलते रहेंगे।
अजब सी हम पहेली हो गए क्या
हमेशा हर जगह टलते रहेंगे?
मिले हैं जिस तरह से आज हम-तुम,
हमेशा इस तरह मिलते रहेंगे।
©प्रशान्त 'अरहत'
शाहाबाद, हरदोई (उत्तर प्रदेश)

