जो तुम्हारे हर परेशानी में खड़ा होता है।
वो कोई और नही पिता होता है।।
जो तुफानो में भी बंदरगाह की तरह अड़ा होता है
वह कोई और नही पिता होता है।
हम एक छोटी सी परेशानी से तनाव ले लेते है,
जो घर की सारी परेशानी चुपचाप उठा रहा होता है
वह कोई और नही पिता होता है।
सुनों अपनी किस्मत को हमेशा कोसने वालों
जो फूटी किस्मत पर भी हस रहा होता है,
वह कोई और नही सिर्फ पिता होता है।
प्रशान्त गौतम "उत्कर्ष"
