पढ़ना अति आवश्यक है। हर एक को पढ़ना चाहिए। और जितना मुझे ज्ञान है मैं कह सकता हु की प्रत्येक व्यक्ति पढ़ता है, हा, उसके पढ़ने के विषय अलग हो सकते हैं परंतु पढ़ता हर एक व्यक्ति है। उदाहरण के लिए, माँ बच्चे को पढ़ती है, पिता अपनी संतानों की इच्छाएं पढ़ते है, गुरु अपने शिष्यों की जिज्ञासाओं को पढ़ लेते है, विद्यार्थियों को पुस्तकें पढ़नी होती है तो प्रेमी अपनी प्रेमिका को पढ़ते रहता है इसी प्रकार पोलिस चोर को , राजा प्रजा को तथा नेता जनता को पढ़ता रहता है। व्यापारी बाजार और ग्राहकों को पढ़ता है तो खिलाड़ी अपने खेल खेल सामग्री और पिच को पढ़ता है। इसी प्रकार अभिनेता स्क्रिप्ट को पढ़ता है। कहने का आशय ये है कि जीवन मे सफल वही है जो कुछ न कुछ पढ़ता है।