अब मौलवी-मुल्ला को बुलाया गया और कहा गया की आप अपनी दाढ़ी कटवा कर जहाँपनाह को दे दीजिए, मौलवी ने हाथ जोड़ लिये , त्राहि त्राहि करने लगा, बोला महराज इसी दाढ़ी की वजह से लोग मुझे मौलवी कहते है, अगर दाढ़ी ही नही रहेगी तो मुझे मौलवी कहेगा कौन। फिर कैसे होगा मेरे परिवार का भरण पोषण। मौलवी को छोड़ दिया गया।
अब एक मारवाड़ी को बुलाया गया और जहाँपनाह की शर्त को दोहराया गया, पहले तो मारवाड़ी कुछ सकपकाया फिर स्थिति को भांपते हुए बोला ठीक है मैं अपनी दाढ़ी तो कटवाऊंगा पर मुझे 200 सोने की असर्फियां चाहिए। सारे लोग हैरान की दाढ़ी की इतनी कीमत। उससे पूछा गया कि तुम दाढ़ी के लिए 200 असर्फियां क्यों मांग रहे हो उसने कहा, महाराज जो कुछ हुआ सब इसी दाढ़ी की वहज से हुआ, मेरा विवाह हुआ सिर्फ दाढ़ी के इन 2 बालों की वजह से,फिर बच्चे करने पड़े दाढ़ी इन दो बालों की खातिर,बच्चों की शादी की दाढ़ी के इन दो बालों की खातिर,उनके भी बच्चे हुए दाढ़ी के इन दो बालों की खातिर, पुते घर का खर्चा बढ़ा दाढ़ी के इन दो बालों की खातिर, आज मैं यहाँ आपके पास खड़ा हूँ दाढ़ी की इन दो बालों की वजह से। सारे लोग दाढ़ी की कीमत सुनकर आश्चर्य चकित थे, अन्ततः मारवाड़ी को दो सौ असर्फियां दे दी गई,और बोला गया काल नाई आकर दाढ़ी ले जाएगा। मारवाड़ी असर्फियां लेकर घर पहुंचा।
प्रातः काल नाई मारवाड़ी के यहाँ उसकी दाढ़ी लेने पहुँचा पर मारवाड़ी ने दाढ़ी कटवाने से साफ इनकार कर दिया।नाई वापस आया उसने सारी बात अकबर को बताई, अकबर गुस्से से आगबबूला हो गया, उसने तुरंत मारवाड़ी को बुलवाया, और पूछा तुमने दाढ़ी क्यों नही काटने दी।
मारवाड़ी ने कहा महराज, अब यह दाढ़ी मेरी दाढ़ी नही रही,अब तो यह जहाँपनाह अकबर की दाढ़ी है, और खबरदार अगर किसी ने महाराज की दाढ़ी काटने की जरूरत की तो, मैं अपना प्राण दद दूंगा पर जहाँपनाह की दाढ़ी नही काटने दूँगा। अकबर उसकी बातों से प्रभावित हो गया और अब दाढ़ी नहीं काटने का आदेश दिया। उसने फिर से 100 असर्फियां माँगी। उससे पुनः असर्फियां मांगने का कारण पूछा गया, उसने कहा महाराज मैंने जहाँपनाह की दाढ़ी की आज रक्षा की है मुझे इनाम मिलना ही चाहिए। उसे सौ असर्फियां और दे दी गयीं।
इतना ही नही एक महीने बाद उसने मुगल दरबार को एक पत्र लिखा कि, महराज की दाढ़ी की सफाई,देखरेख एवं सुरक्षा में बहुत पैसा लगता है, अतः जहाँपनाह से अनुरोध है कि प्रत्येक माह सौ असर्फियां भिजवाते रहे।
जी श्री राधेश्याम
प्रशान्त गैतम "उत्कर्ष"

