दिन ढल जाता होती है रात और चाँद का दर्शन होता है,
मन हो जाता निष्ठुर प्रशान्त और सारा जग ये सोता है।
जब आकाँक्षा बाहर आती और मिल जाती उत्कर्षों से,
मन अंदर अंदर हँसता है पर बाहर बाहर रोता है।।।।।

जब नैनों से बातें होती और समझ कोई न पाता है,
जब ध्यान लगाकर बैठे हों और ध्यान भटक ही जाता है।
इधर से भी और उधर से भी जब मिलने की एक तड़प उठे,
फिर रोकने वाला हो कोई पर रोक नही वह पाता है।।