दर्द पीड़ा भी सहती तुम्हारे लिए,
लोगों से रोज लड़ती तुम्हारे लिए।
नौ महिने तुम्हे कोख में रख के माँ,
फिर तुम्हे जन्म देती तुम्हारे लिए।।
सब सुनो मेरी कविता का ये मर्म है,
सब कर्मों से बढ़कर यही कर्म है।
चाहे जितनी मुसीबत आये मगर,
माँ की सेवा को करना यही धर्म है।
प्रशान्त गौतम 'उत्कर्ष'
