तुमको भी याद करती तुम्हारे लिए

रात सोती कि जगती तुम्हारे लिए,

इस दुनियाँ में रिश्ता यही एक है..

माँ ही जीती या मरती तुम्हारे लिए।


पेट में लेके चलती तुम्हारे लिए,
घर का भी काम करती तुम्हारे लिए।
व्रत उपवास पूजा तो करती है माँ..
पर तेरा पेट भरती तुम्हारे लिए।।

प्रभु से भी बात करती तुम्हारे लिए,
रोज उपवास करती तुम्हारे लिए।
मंदिर मस्जिद और गुरुद्वारे भी जाती माँ,
और दर दर भटकती तुम्हारे लिए।।