हर कोई चाहता है, कोई तो रहे उसके हिस्से जिससे वह बांट सके अपने सारे शोक अपनी सारी व्यथा, बिना इस झिझक के कि सामने वाले के मन में बनी उसकी छवि का क्या होगा।
शायद नही हो हमारे हिस्से में कोई, परन्तु हम बन सकते हैं किसी और के हिस्से के, किस्से के, कहानी के एक पात्र जिससे वह कह सके अपने हिस्से की कहानी।
