थक गए हो तो थकन छोड़ के जा सकते हो
तुम मुझे वाक़ि'अतन छोड़ के जा सकते हो

हम दरख़्तों को कहाँ आता है हिजरत करना
तुम परिंदे हो वतन छोड़ के जा सकते हो

तुम से बातों में कुछ इस दर्जा मगन होता हूँ
मुझ को बातों में मगन छोड़ के जा सकते हो


अम्मार इकबाल