अब यही है वह समय जब आग जलनी चाहिए,
दिल के अरमानों में,फिर दृढ़ता मचलनी चाहिए।
एक तरफ है शोर की क्या करें अब क्या करें,
मैं तो कहता हूँ पूरी व्यवस्था बदलनी चाहिए।
अब यही है....
इस जहाँ में इस जमीं पर कोई सुने या न सुने,
मेरे दिल की बात तेरे दिल को छूनी चाहिए।
अब यही है...
इस जहाँ की हर सफलता आ तेरे चरणों लगे,
शर्त लेकिन है कि इच्छाशक्ति होनी चाहिए।।
अब यही है....
