एक प्यारा अहसास सा होता देखके उसको,
सुनकर उसका नाम प्रफुल्लित होता मन था।
चंचल मस्ती से भरी हुई उसकी वो आंखे,
उसकी मोहक मुस्कान से मैं मदहोश हुआ था।।
मधुर , सरस या कोकिल सम मीठी उसकी बोली,
अपने ही रंग में रमा हुआ उसका यौवन था।
बस प्यार ही प्यार ही बसा हुआ जर्रे जर्रे में,
उसके होने से जन्नत सम लगता जीवन था।।
वह एक सपना थी या सपनो की राजकुमारी,
उसपर अर्पण करता मैं अपना तन-मन था।
निर्मल, कोमल, शालीन, सरल वह दिव्यमूर्ति सी,
उसके मानव होने पर होता अचरज था।।

