मेरे जश्न-ए-मोहब्बत की
इतनी सी कहानी है..
मैं साहिल हूँ तेरा,
तू बहता हुआ पानी है..
यादों की किताबों के
गुजरे हुए पन्नों में,
कुछ लम्हे हैं बीते,
इक उम्र बितानी है...
सुबह के सूरज सा,
तेरा रौशन जहाँ रहे..
तेरी राह का फूल बनूँ,
कुछ ऐसा खुदा करे..
लफ़्ज़ों में बयां ना हो,
ये ऐसी कहानी है
कुछ लम्हे है बीते,
इक उम्र बितानी है...
- प्रशान्त सौरभ सिंह

