ढल जाए शाम पर दिन ना ढले
आसमाँ में सूरज चाँद एक साथ रहें ?
हो चेहरे पर हँसी दिल मे उदासी
वाबस्ता सारे ख़्याल एक साथ रहे ?
रक़ीब से मिलूं मैं दोस्त की तरह
तुम कहती हो कश्मीर में भारत पाक एक साथ रहें ?
जमाने भर के गम से कर आया मैं रिश्तेदारी
मुमकिन है सारे रिश्तेदार एक साथ रहें ?
माना कि काँटों में भी फूल खिला करते हैं
है मुमकिन जेब में रहे कांटे और चुभते ना रहें ?
ये तो हुई वही बात की मेहनत से हर नज़ारे बदल जाते हैं
क्या है मुमकिन की पत्थर भी पिघल पानी सा बहे ?

