हर बार छू कर महसूस करू , ये जरूरी तो नहीं

कभी कभी तुम्हारे पास से होकर गुज़र जाना अच्छा लगता है।

सुकून देता है , मेरी आंखों को ये हरा रंग तुम्हारा

तुम्हारे सूखे पत्तों पर से गुज़र जाना अच्छा लगता है ।

होगी मशरूफ ये दुनिया बनावटी सुंदरता में ,

मुझे तुम पर कविताएं लिखना अच्छा लगता है ।

_ प्रणवी