कि वो ऊँचें-ऊँचें पर्वत पर चढ़ने की चाहत रखता है
है कदम ज़मीन पे फिर भी आसमां मे उड़ने की ताक़त रखता है।
थमी हुई समुद्र की लहरें किन्तु पानी यूहीं बहता रहेगा
वो आगे बढ़ता रहेगा।।
सेहमा हुआ लोगों के तानो से फिर भी रोक उसे नही पाओगे
लाख कोशिशें कर लेना तुम, इरादे उसके तोड़ नही पाओगे।
कठिनाई भरी इस मंज़िल में, वो गिरके फिर से उठता रहेगा
वो आगे बढ़ता रहेगा।।
आक्रोश की ज्वाला है जो सीने मे अब तक जल रही
उम्मीद की किरणों से पहलें नाकामयाबी ही केवल झलक रही।
आज परिस्तिथियाँ उसके साथ नही, लेकिन वो मेहनत करता रहेगा
वो आगे बढ़ता रहेगा।।
वो चट्टानो को चीर के रख दे, उसमें इतनी ताक़त है
राह अभी लम्बी है और एकमात्र सफलता राहत है।
सपनें पूरे होंगे किसी दिन, अपनी किस्मत से वो लड़ता रहेगा
वो आगे बढ़ता रहेगा।।
