है आपसी प्रेम, सद्भाव औ भाईचारा जहाँ 

हरदम मैं गीत वहाँ का गाता हूँ। 

मैं हिंदुस्तान का रहने वाला हूँ और

अपनी प्यारी धरती हिंदुस्तान की बात सुनाता हूँ।।


यहाँ किसी प्रकार से अमीरी-गरीबी का भेद नही, 

सभी एक-दूसरे से खूब प्रेम करते हैं। 

यहाँ के लोग सभी प्रकार के भेदभाव ख़त्म किए,  

सब एक-दूसरे को मदद खूब करते हैं।

भेदभाव ख़त्म होने की बात दुनिया मान चुकी, 

मैं इसी बात को यहाँ दोहराता हूँ। 

मैं हिंदुस्तान का रहनेवाला हूँ और

अपनी प्यारी धरती हिंदुस्तान की बात सुनाता हूँ।।