सुबह सुबह कुछ नमी सी थी आंखों में
जरूर रात में तेरा ख्वाब आया होगा
अब फिर वफा की उम्मीद नहीं तुझसे
लगता है फिर बेवफाई करने आया होगा
बस सूख ही तो रहे थे अश्क मेरे
फिर तूने इन आंखों को रुलाया होगा
आज कुछ खामोश से लगते है लब मेरे
शायद फिर ज़ुबान पे तेरा नाम आया होगा
जख्म सीने भी नही देता है तू जालिम
फिर दिल के टुकड़े करने आया होगा
राख भी नही मिली मेरे ख्वाबों की
बड़े हुनर से तूने इन्हें जलाया होगा
कहां गये तेरे ताउम्र साथ रहने के वादे
जाने किस गहराई में उन्हें दफनाया होगा
बड़े सलीके से दिल तोड़ देता है तू ’परम ’
शायद तूने कभी दिल नहीं लगाया होगा
- परम
