मुकम्मल नींदे नहीं और इन आंखों को ख़्वाब चाहिए
मयस्सर ज़मीं नहीं मुझे और उसे महताब चाहिए

इस दिल को दर्द का इश्तियाक है इन दिनों
हर रोज सीने में कोई नया अजाब चाहिए

हाए ये शबे - गम यूँ ही तो नहीं गुजरेगी
ये दिल जलाने, तेरा गम भुलाने थोड़ी शराब चाहिए

यूँ तो लाखों आंखों के दरिया पिए है इस समंदर ने
फ़क़त मेरे ही आंसुओं का इसे हिसाब चाहिए

उसके बगैर जीना यूँ नामुमकिन भी नहीं ' परम '
बस शराब, चाय, सिगरेट और चंद किताब चाहिए
- ?????