मां आप इतना कुछ कैसे कर लेती हो ,
क्या आप कभी थकती नही हो ?
वो सुबह सुबह उठना और झाड़ू , पोछा बर्तन करना
फिर खाना पकाना फिर स्कूल चले जाना
फिर वहां से आना और जल्दी जल्दी खाना खाना
फिर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना और रात को सबका खाना बनाना
फिर हमारे सोने के बाद सोना और सबसे पहले उठना
मां आप इतना कुछ कैसे कर लेती हो ,
क्या आप कभी थकती नही हो ?
आप को कभी बैठते नही देखा
आपको कभी ठहरते नही देखा
नही किया कभी विश्राम आपने दो पल
काम इतना करते जैसे आप हो इंसान नही बल्कि कल
थक कर भी किसी से कहती नही हो
मां आप इतना कुछ कैसे कर लेती हो ,
क्या आप कभी थकती नही हो ?
फिर भी चहरे पर एक मुस्कान बनाए रखती हो
जीवन के कठिन प्रश्न आप चुटकियों में हलती हो ,
पूरे परिवार को एक माले में पिरोए रखती हो
मां बस एक प्रश्न का उत्तर दे दो ,
की आप इतना कुछ कैसे कर लेती हो ,
क्या आप कभी थकती नही हो ?
- प्रखर त्रिपाठी
