मैं निभा रहा दिलो दिमाग़ वाली दोस्ती
शौक है मुझे निभाऊं ज़ाग़* वाली दोस्ती

काल कोठरी में बैठ शाम कर दिया गया
अब मुझे जरूरी है चराग़ वाली दोस्ती

आ रहे सफेद पोश हाथ में छुरा लिए
इस से बेहतरीन दाग़ दाग़ वाली दोस्ती

वो भी एक ज़माने थे जहां दुरुस्त यार थे
अब कहां नसीब है *फ़राग़ वाली दोस्ती

जाम का हिसाब ना रखा गया "प्रखर" तुझे
इश्क है या यूं कहें *अयाग़ वाली दोस्ती

                          ~ प्रखर ओझा
*ज़ाग़ - कौआ
 *फ़राग़- संतोष,आराम
* अयाग़ - शराब की प्याली