मुझको बड़े प्यार से बुलाती है वो लड़की
खुद रुठती है मुझको मनाती है वो लड़की
अपने ख्याल का उसे कुछ भी ख़बर नहीं
मेरे ख्याल का जिम्मा उठाती है वो लड़की
आईना है मेरे दिल की निभाती है साथ मेरा
रोती है साथ मेरे साथ हंसाती है वो लड़की
कहते हैं प्यार किसको उसको ख़बर नहीं
एहसास प्यार का मुझे कराती है वो लड़की
खूबसूरत है वो दिल की है मिसाल दोस्ती की
आदिल है साथ दिल से निभाती है वो लड़की
बड़ी शोख़ हैं अदाएं आंखें हैं शबनमी सी
नज़रों ही नज़रों से मुस्कुराती है वो लड़की
परियों की है वो रानी कहलाती है परी वो
राधा सी मुझको मोहन बुलाती है वो लड़की - © प्रकाश पाण्डेय "आकाश"

