एक पल की हैं ये ज़िंदगानी सुनो, प्यार की एक नयी ये कहानी सुनो। अब भी खामोश हैं वो सदा के लिए, उसकी ना पर मेरी ये ज़ुबानी सुनो।।

हाथ थामो की लंबी जवानी नही, बात मानो सफ़र की रवानी नही। राह तेरी मैं देखु मेरी आँख में, कुछ चमकते हैं मोती ये पानी नही।।

पास होकर ये दूरी मैं कैसे जिऊ, नींद मेरी अधूरी मैं कैसे जिऊ। गीत-ग़ज़लो में मेरी यही राग हैं, बात मेरी ना पूरी मैं कैसे जिऊ।।