धड़कन थम सी जाती है
बस आँखें नम हो जाती हैं
दिल ये, गीत प्रेम के गाता है।
जब जिक्र तुम्हारा आता है ।।
पतझड़ में बहारें आती हैं
कलियाँ भी मुस्काती हैं
फिर मौसम, मल्हार सुनाता है।
जब जिक्र तुम्हारा आता है ।।
कुछ यादें ताज़ा होती हैं
जब तन्हाई सी होती है
चेहरा, मंद मंद मुस्काता है ।
जब जिक्र तुम्हारा आता है ।।