है जुस्तजू तेरी, है तेरी आरजू,
है तेरी चाहत, है तुझसे ही प्यार,
अब क्या करे, ये प्यार है तो है।
चाहे हो पास, चाहे पास न हो,
चाहे हो साथ, या साथ न हो,
तेरे लिए ये दिल, बेकरार है तो है।
हमसफ़र है तू, है हमनवा भी तू,
तू दिल है मेरा, और है धड़कन भी तू,
है तुझपे ही एतबार, ये एतबार है तो है।
अब क्या करे, ये प्यार है तो है।
