बात ये नहीं कि बात क्या है।
बात ये है कि ये बात क्यूँ है।
जब मैं मैं नहीं,
जब तुम तुम नहीं
कहते हैं कि अब हम हैं।
यूं तो दोनों साथ है
और हाथों में हाथ है
कहने को तो ना जुदा है
और ना विषम है,
तो क्यों एक ज्यादा
और एक कम है।
गर हम ना बन पाए एक,
कर ना पाए एक दुजे को बराबर,
तो बात वही रह जाती है
कि आखिर वो बात कहाँ है
और ये बात क्यों है?
***
