सिय को माना सबने महान

उर्मिल के विरह का कहाँ किसी को भान

पति संग सिय वन वन भटकी

विरह वेदना में निशिदिन उर्मिल झुलसी।

पति की बातों का रखना था मान

बिन अश्रुवन के रोना भी कितना मुश्किल काम

सोच उर्मिल की विरह वेदना

हृदय मेरा बैठा जाय

प्रभु कभी किसी को ना देना

तुम पुनः ऐसी त्रास।