जीवन के मन उपवन में
वसंत बहारें आयेगी।
बस जाओगे मन में तुम जो
मन के तार गुनगुनायेंगे।
मिल जायेगें नैन हमारे
दो से एक हो जायेंगे।
मुझपे उठती तेरी पलकें
तुम मुझमें खो जाओगे।
कली के जैसे कोमल मन को
तोड़ न देना तुम साथी।
बहारों के जाते ही कहीं
छोड़ ना जाना तुम साथी।
मिल करके हम दोनों
सुकून का महल बनायेंगे।

